İstanbul escort bayan Adana Escort bayan

बड़े लोगों की बजाए अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़कें : सीएम शिवराज

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बड़े लोगों के नाम पर सड़क का नाम रखने की परंपरा पुरानी है। देश दुनिया में आज पहली बार बेटियों के नाम पर किसी मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक का मार्ग जो अभी स्मार्ट सिटी सड़क से जाना जाता है, अब “लाड़ली लक्ष्मी पथ” के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान भारत माता चौराहे पर “लाड़ली लक्ष्मी पथ” लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं है। हमने तय किया है कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में “लाड़ली लक्ष्मी पथ” विकसित किए जाएंगे। इन पथ के दोनों ओर बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण एवं उन्नति के लिए संचालित योजनाओं, महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। इससे माँ-बहन, बेटियाँ और समाज जागरूक होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम रहा है। बेटियाँ सक्षम हों, प्रसन्न रहें और अपने जीवन में उपलब्धियाँ अर्जित करें, यही मेरी कामना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में शामिल लाड़ली लक्ष्मियों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मियों ने सेल्फी भी ली। शहडोल से आई लाड़ली लक्ष्मी अवनि श्रीवास्तव ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिली है। अवनि वर्तमान में बीसीए का कोर्स कर रही हैं। अवनि ने लाड़ली लक्ष्मियों के पोषण, शिक्षण और केरियर का ध्यान रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

सड़कों का संधारण कार्य दिन– रात किया जाए : ऊर्जा मंत्री

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विगत रात ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित...

तुला राशि के लिए प्रेम में सफलता का दिन

!! राशिफल !!🍒!! ☀️ मेष राशि :- आज कारोबार में घर वालों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ना...

मुख्यमंत्री निवास में तुलसी विवाह और एकादशी की पूजा हुई

मुख्यमंत्री निवास में आज देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह पर पूजा आराधना की गई। मुख्यमंत्री निवास में भगवान...

पीथमपुर म.प्र. की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी : सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी...