तुला राशि के लिए प्रेम में सफलता का दिन

Date:

Share post:

!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज कारोबार में घर वालों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ना बरतें वरना बॉस की डांट पड़ सकती है। मन में संतोष के भाव पैदा हो सकते हैं। आर्थिक नुकसान हो सकता है। मन असहज रहेगा और
कुछ बुरे विचार मन में आएंगे। ऐसे में मन को शांत करने के लिए कम से कम आधा घंटा ध्यान लगाने का प्रयास करेंगे तो बहुत सहायता मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।
☀️ वृष राशि :- आज परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। धन लाभ संभव है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आप भाग्यशाली हैं। कॉलेज में हैं तो आपके अध्यापक आपसे प्रसन्न होंगे और परीक्षा में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – संतरी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अपने काम में स्थिरता लाने का प्रयास रहेगा और बहुत हद्द तक इसमें सफल भी होंगे। कुछ लोगों के साथ आपसी द्वेष सामने आ सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज जीवन-साथी की सेहत का ख्याल रखें। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवन में किसी नए साथी का आगमन हो सकता है। व्यक्तित्व में सुधार आएगा और परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे। अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श संभव है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – श्वेत है।
☀️ सिंह राशि :- आज आय के साधन प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं से चिंता में आ सकते हैं। वित्तीय लाभ संभव है। बनाए गए नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं। नए शत्रु बन सकते है। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में घाटा तो होगा लेकिन वह अस्थायी होगा। मन किसी बात को लेकर बेचैन रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – स्लेटी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में समय पर काम पूरा करने से आपकी सराहना की जाएगी। सही योजना से आगे बढ़ेंगे तो करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आवश्यकता से अधिक किसी चीज के बारे में सोचना आपके लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में किसी अपने के साथ उस बात को साझा करेंगे तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरी है।
☀️ तुला राशि :- आज सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सुदूर में नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अपनी प्रेमिका से अच्छे संबंध स्थापित करने की कोशिश करेंगे। घर वालों को किसी बात से समस्या हो सकती है। बच्चों को लेकर आशान्वित रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। कौशल विकास करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नौकरी की राह आसान होगी और सभी आपके काम से खुश दिखाई देंगे। घर में किसी के साथ मतभेद उभर कर सामने आएंगे लेकिन समझदारी से वह सुलझ भी जाएंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
☀️ धनु राशि :- आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। बहुत ज्यादा काम करने से बचें। मंगल थोड़ा भारी है, जिस कारण छोटी-मोटी परेशानियों से आमना-सामना हो सकता है। ऐसे में हनुमान मंदिर होकर आयें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️ मकर राशि :- आज दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। मन को शांत रखने की कोशिश करें। घर-परिवार के लिए भी समय निकालें। किसी योजना पर कुछ दिनों से काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी जिससे मन खुश होगा। पड़ोस में किसी का व्यवहार पसंद आएगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी डील हाथ लग सकती है। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी की निंदा करने से बचें। किसी जानकार पर आपका आकर्षण आ सकता है लेकिन आप उससे कह नहीं पाएंगे। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और उन्हें पूरा समय दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है।
☀️ मीन राशि :- आज इस राशि वाले व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बुद्धि से किए गए कार्य सफल होंगे। आपको अपने जीवन-साथी से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जो आपको परेशान करेगा। रिश्तों को सँभालने के चक्कर में आप कुछ गलती कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – महरून है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

सड़कों का संधारण कार्य दिन– रात किया जाए : ऊर्जा मंत्री

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विगत रात ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित...

मुख्यमंत्री निवास में तुलसी विवाह और एकादशी की पूजा हुई

मुख्यमंत्री निवास में आज देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह पर पूजा आराधना की गई। मुख्यमंत्री निवास में भगवान...

पीथमपुर म.प्र. की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी : सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी...

मध्यप्रदेश की धरती पर 15 नवम्बर से लागू होगा पेसा एक्ट : सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 15 नवम्बर से प्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर...