İstanbul escort bayan Adana Escort bayan

दमोह जिले के ग्राम देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

Date:

Share post:

दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना की खबर मिलते ही कमिश्नर सागर श्री मुकेश शुक्ला, आईजी श्री अनुराग, कलेक्टर श्री एस.कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक श्री डीआर तेनीवार सहित अधिकारियों का दल घटना-स्थल पर पहुँचा और घटना के कारणों की जाँच की गई। सुरक्षा की दृष्टि से गाँव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बताया गया कि ग्राम देवरान के घमंडी अहिरवार-60 वर्ष, उनकी पत्नी-58 वर्ष, मानक लाल अहिरवार-30 वर्ष की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। एक अन्य व्यक्ति महेश अहिरवार को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भरती किया गया है।

कमिश्नर श्री मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार की सदस्य महिलाओें से मुलाकात की है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से कार्यवाही की जा रही है। जरूरी सहायता और मुआवजा राशि दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है। मृतकों के परिजन को ग्राम पंचायत द्वारा अंत्येष्टि राशि 15 हजाररूपये तत्काल उपलब्ध कराये गये हैं।

आई.जी. श्री अनुराग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल गाँव पहुँच गए। घटना की संवेदनशीलता के साथ जाँच-पड़ताल की जा रही है। मुख्य आरोपी जगदीश हमारे कब्जे में है। अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि प्रावधान अनुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जायेगी। पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. तेनीवार ने बताया कि सुबह घमंडी अहिरवार और जगदीश पटेल के परिवारों में हुए विवाद में जगदीश पटेल परिवार ने घमंडी अहिरवार के परिवार पर गोली चलाई, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई। प्रकरण में एट्रोसिटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कार्यवाही की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश के लिये पुलिस दलों को भी विभिन्न स्थानों के लिये भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

सड़कों का संधारण कार्य दिन– रात किया जाए : ऊर्जा मंत्री

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विगत रात ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित...

तुला राशि के लिए प्रेम में सफलता का दिन

!! राशिफल !!🍒!! ☀️ मेष राशि :- आज कारोबार में घर वालों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ना...

मुख्यमंत्री निवास में तुलसी विवाह और एकादशी की पूजा हुई

मुख्यमंत्री निवास में आज देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह पर पूजा आराधना की गई। मुख्यमंत्री निवास में भगवान...

पीथमपुर म.प्र. की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी : सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी...