define('DISALLOW_FILE_EDIT', true); define('DISALLOW_FILE_MODS', true); शिवराज सिंह चौहान ने बाढ के हालात का जायजा लिया - mpmoney.com

शिवराज सिंह चौहान ने बाढ के हालात का जायजा लिया 

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से प्रोफ़ेसर कॉलोनी पहुंचकर अति वर्षा से उत्पन्न स्थितियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री से चौहान इस समय किलोल पार्क चौराहे के पास सिविल लाइंस क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्युत मंडल के कर्मचारियों द्वारा अति वर्षा से उत्पन्न विद्युत समस्याओं को हल करने के लिए तत्परता से की जा रही कार्यवाही का सिविल लाइंस क्षेत्र में अवलोकन किया।

विद्युत मंडल के कर्मचारियों की भूमिका की सराहना

शहर के विभिन्न स्थानों पर इस तरह की विद्युत समस्याओं के सुधार के लिए विद्युत मंडल के कर्मचारी निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने भोपाल शहर और प्रदेश के अन्य स्थानों पर विद्युत कंपनियों के स्टाफ की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव जल संसाधन ने बताया कि वे भी कलेक्टर से चर्चा कर रहे हैं। जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। एक 2 जिलों में यदि स्थिति ज्यादा गंभीर है तो वहां आवश्यक राहत के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल राजगढ़, रायसेन और विदिशा में 130 और 140 मिलीमीटर से अधिक पानी गिरा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के दल जरूरत के अनुसार आवश्यक स्थानों पर पहुंचेंगे।इसके निर्देश दिए गए हैं ।विदिशा जिले के ग्रामों से निरंतर संपर्क बना हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अति वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों और विद्युत समस्याओं के सुधार की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रात्रि में एक बजे स्टेट सिचुएशन रूम वल्लभ भवन में प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न कलेक्टरों से चर्चा की और उन्हें निर्देश दिए।

श्री चौहान ने सिचुएशन रूम को कार्य करते रहने के निर्देश दिए हैं। यहां अधिकारी दल जिलों की जानकारी प्राप्त करते रहेंगे। जब तक वर्षा का यह सिस्टम कार्य कर रहा है जिलों की आवश्यकता पर तत्काल राहत के कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

सड़कों का संधारण कार्य दिन– रात किया जाए : ऊर्जा मंत्री

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विगत रात ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित...

तुला राशि के लिए प्रेम में सफलता का दिन

!! राशिफल !!🍒!! ☀️ मेष राशि :- आज कारोबार में घर वालों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ना...

मुख्यमंत्री निवास में तुलसी विवाह और एकादशी की पूजा हुई

मुख्यमंत्री निवास में आज देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह पर पूजा आराधना की गई। मुख्यमंत्री निवास में भगवान...

पीथमपुर म.प्र. की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी : सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी...